फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने घर में घुसकर किया हमला, 4 वर्षीय बालिका गंभीर रुप से घायल

रोहित सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 05:23 PM IST

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज अंतर्गत जंगल में बसे वनग्राम कम्पार्ट 24 में मंगलवार रात करीब एक बजे तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने घर में घुसकर चार वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वनग्राम निवासी बिरजू की चार वर्षीय पुत्री शिवानी मंगलवार रात भोजन के बाद अपनी मां सोमारी के साथ घर में सो रही थी। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर तेंदुआ टाट फाड़ते हुए घर में घुस आया और बच्ची को गले से पकड़ लिया। अचानक हुए हमले से बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें