परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार के पश्चिम रोहिन नदी के पास तेंदुआ ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। बीते दो दिन पहले से ही तेंदुए ने गांव में आतंक मचा रखा है। लेकिन वन कर्मी अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर सके।