नगर क्षेत्र में स्कूल में चलने वाले बसों तथा अन्य वाहनों का फिटनेस बीमा और डीएल आदि को चेक किया गया। वाहनों को चालान किया गया। स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को भी चेक किया गया यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घुघली क्षेत्र में श्री बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कालेज घुघली महराजगंज में स्कूल के छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। नियम विरुद्ध पाए गए 80 वाहन का चालान कर रु 120000 जुर्माना किया गया।