सोमवार को रामग्राम में उत्खनन का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। नगर पंचायत चौक बाजार की ओर से उत्खनन स्थल पर टेंट के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। उत्खनन के बाद विश्व के पटल पर रामग्राम का नाम होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। क्षेत्र में पर्यटन के अवसर भी बढ़ेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि रामग्राम के उत्खनन के लिए पूरे मनोयोग से किया प्रयास रंग लाया है। आने वाले दिनों में प्रमाणिकता के आधार पर रामग्राम की पहचान बनेगी। इससे न सिर्फ पर्यटन का विकास होगा, बल्कि ये क्षेत्र बौद्ध सर्किट से जुड जाएगा।