भारतीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने रविवार को मिश्रवलीया गांव में चौपाल लगाई। किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि गांव में करीब 50 से अधिक पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थिय है। लेकिन, कुछ जिम्मेदारों की वजह से उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह लोग झोपडी में गुजर करने के लिए मजबूर है। इन लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।