जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की गई। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास में प्रथम स्थान मिलने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सामग्र प्रयास से जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।