जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज फरेंदा, पनियरा और सदर में विभिन्न बूथों पर प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को मतदाताओं की उपस्थिति में पढ़ा गया। जिलाधिकारी ने मतदाताओं की उपस्थिति में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़ते हुए मतदाताओं से नामावली का संदर्भ में कोई शिकायत होने की स्थिति में जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए कहा ताकि सूची में कोई त्रुटि होने पर उसमें सुधार किया जा सके।