ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम (बड्स एक्ट, 2019) के तहत ठगी के शिकार जमाकर्ताओं का भुगतान कराने की मांग की। संगठन ने जिला और तहसील स्तर पर भुगतान पटल स्थापित करने की मांग करते हुए सरकार पर कानून लागू नहीं करने का आरोप लगाया।