निचलौल शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों की पोल खुल गई। क्योंकि अस्पताल में चारों तरफ खामियां ही देखने को मिल रही थी, जिससे नाराज मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगते हुए ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की नसीहत भी दी। इस दौरान अस्पताल में चारों तरफ स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मचा रहा।