बूथ संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों घुघली उत्तरी, शिकारपुर, महाराजगंज देहात, नगर एवं चौक में अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। बैठकों में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, सेक्टर प्रमुखों तथा सेक्टर प्रभारियों के साथ सम्मेलन की रूपरेखा और बूथ स्तर की तैयारियों पर चर्चा की गई।