जिला प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री उप्र दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु द्वारा जिला उद्योग विभाग महराजगंज द्वारा स्वदेशी मेले का उदघाटन किया गया। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान परिसर में ओडी ओपी तथा अन्य योजनाओं से संबंधित 40 विभागों व लोकल उत्पादित सामानों का स्टाल/प्रदर्शनी लगाई गई। इन सभी स्टालों का अवलोकन भी किया। अवलोकन के समय मंत्री द्वारा एक एक कर सभी उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उत्पादित सामानों की प्रशंसा की।