सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज के सभागार में चिकित्साधीक्षक डॉ. केओपीओ. सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक के 6 उपकेंद्रों (लखिमा थारूआ, घनेवा, कटहरा, रामपुरवा, परास खाड, सलामतगढ़) की आशा कार्यकर्ताओं की क्लस्टर मीटिंग हुई। डॉ. सिंह ने सभी आशाओं से अपने क्षेत्र के परिवारों का 100 प्रतिशत सर्वे कर ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर भरने एवं ई-कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया।