जिले के बड़हरा रानी निवासी 21 वर्षीय नीरज सिंह की बुधवार सुबह रूधौली भावचक में बिजली पोल पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। नीरज, जो संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, सुबह 8 बजे बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। बताया गया कि उनके सहयोगी लाइनमैन ने शटडाउन लिया था, लेकिन काम के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई बहाल हो गई, जिससे नीरज को जोरदार करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।