थाना जखौरा इलाके के तालबेहट रोड पर ग्राम मनपुरा गुलेंदा के बीच बुधवार की सुबह तेज गति से भाग रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर पलटते ही ट्रक से चिंगारी उठी और आग लग गई। जिससे वहां पर हडकंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।