फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर डीएम का मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण, मरीज ने लगाए रूपये लेने के आरोप

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मरीजों से वार्ता की और सुविधाएं मिलने की जानकारी ली। निरीक्षण में एक मरीज के तीमारदार ने बाहर से दवाइयां व उपकरण के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जानकारी ली और जांच करने का निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने स्टोर में पहुंच कर दवाइयां का विवरण लिया इसमें बताया गया की 90 फ़ीसदी दवाइयां उपलब्ध है। उन्होंने निरीक्षण में ओपीडी परिसर में चिकित्सकों की उपस्थिति देखी जिसमें सभी चिकित्सक मौजूद पाए गए इसके बाद उन्होंने वार्ड में पहुंचकर मरीजों के दस्तावेज देखे। उन्होंने प्रधानाचार्य से शासन की मंशा अनुसार सुविधा मुहैया कर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह समेत और चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें