फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: बिरधा विकास खंड के मांदोन गांव में 6 माह से खराब पड़ा हैंडपंप

ललितपुर जनपद के विकासखंड बिरधा के मांदोन गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में घनश्याम कुशवाहा के पास लगा हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़ा है, ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार शिकायत की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। घनश्याम कुशवाहा ने बताया निजी पैसा 6000 लगाकर हैंडपंप ठीक करवाया था लेकिन फिर से खराब हो जाने के बाद ऐसा ही पड़ा है। दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में बिरधा खंड विकास अधिकारी इरशाद का कहना है हैंडपंप खराब होने की सूचना मिली जल्द ही ठीक कराया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें