फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पेटिंग पर लघुशंका करने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित

ललितपुर रेलवे स्टेशन के बाहर दीवार पर बनी धार्मिक पेंटिंग पर लघुशंका करने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित हो गया है और उसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने जांच बैठा दी है। वहीं रेलवे ने हिंदू संगठन के विरोध प्रदर्शन के बाद धाार्मिक पेंटिंग वाली दीवार को पुतवा दिया है। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पुराने वाहन स्टैंड की दीवार पर सुंदरीकरण और गंदगी फैलाने से रोकने के उद्देश्य से धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की पेंटिंग बनाई गई थीं, जिस पर कुछ दिनों तो लोगों ने पेंटिंग की मर्यादा रखी, लेकिन वहां लोगों ने फिर से गंदगी फैलाना और लघुशंका करना शुरू कर दिया। इसके लिए यहां रेलवे कर्मचारियों व जीआरपी ने भी कई बार लोगों को समझाया भी और कई बार फटकारकर भी भगाया, लेकिन कुछ ओछी मानसिकता के लोग रोजाना धार्मिक पेंटिंग बनी दीवार पर ही गंदगी फेकने और लघुशंका करने से बाज नहीं आए। यहां तक कि बीते रोजा मंगलवार की रात को पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी भी अपनी मर्यादा को लांघते हुए धार्मिक पेंटिंग बनी दीवार पर लघुशंका करने लगा। किसी ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें