फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड का प्रयास, जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आया था

दीपक महाजन Updated Sat, 18 Jul 2026 03:14 PM IST

सदर तहसील में शनिवार की सुबह संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक युवक ने वहीं पर लगे पेड़ पर चढ़कर तौलिया के फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया। भतीजे ने पेड़ पर चढ़कर उसकी जान बचाई। इस घटनाक्रम के दौरान युवक के बड़े भाई और मां की भी तबीयत बिगड़ गई, इन सभी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी 20 वर्षीय काशीराम कुशवाहा ने बताया कि वह अपने पिता लक्खी के नाम पर दर्ज 16 डिसमिल जमीन पर कथित कब्जे से परेशान है। उसकी जमीन पर विपक्षियों ने रातों रात मकान बना लिया। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी बात को लेकर वह शनिवार को वह अपने बड़े भाई रामप्रसाद, मां सखी बाई और अन्य परिजनों के साथ तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें