लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित सराफ की दुकान का शटर व चैनल को तोड़कर रविवार रात चोरों ने आभूषण चोरी कर लिए। सोमवार सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए।