लखीमपुर खीरी जिले में तेज बारिश और बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया पानी एक बार फिर पलिया–भीरा मार्ग पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह पलिया भीरा मार्ग से गुजरी रोडवेज बस पानी के तेज बहाव में बहकर सड़क किनारे पहुंच गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आधी बस सड़क और आधी नीचे लटक गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। आनन-फानन सभी यात्री नीचे उतरे। वहीं जिला प्रशासन ने इस मार्ग से आवागमन रोक दिया है। बाद में बस को क्रेन के जरिए निकाला गया।