साथियों के साथ बाइक से नैनीताल घूमकर वापस आ रहे आजमगढ़ निवासी छात्र अश्वनी यादव की ट्रक से टकराकर मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी प्रभात गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। हादसा मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे लखीमपुर खीरी के कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर हुआ। अश्वनी यादव कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि महाविद्यालय में पढ़ता था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन लखीमपुर खीरी पहुंचे। अश्वनी के दोस्त राहुल वर्मा ने बताया कि सूचना के 50 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अगर समय पर एंबुलेंस आती तो शायद अश्वनी की जान बच जाती।