फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर-पलिया हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने आठ साल के छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

लखीमपुर-पलिया हाईवे पर पड़रिया तुला कस्बे में तेज रफ्तार गाड़ी ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्र को टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज कश्यप का आठ वर्षीय पुत्र आयुष कश्यप प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में पढ़ता है। छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रहा था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी लखीमपुर की तरफ से आई अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकानदारों ने निजी चिकित्सक को दिखाया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बडे़ अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया। परिवार वाले लखीमपुर ले गए। बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है। कान से खून निकल रहा है। पड़रिया तुला पुलिस पिकेट ने दुर्घटना करने वाली गाड़ी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें