फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर में एसपी बंगला चर्च के सामने गिरा विशालकाय पेड़, 10 घंटे बंद रहा रास्ता

लखीमपुर शहर में सोमवार तड़के आंधी आने से हिदायतनगर चौराहे के पास पुराना एसपी बंगला चर्च के सामने विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन रास्ता बंद हो गया। इसके साथ बिजली का खंभा भी गिर गया। इससे उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। गनीमत रही कि खंभा गिरने के दौरान कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। वहीं, तड़के करीब चार बजे से इस मार्ग से निकलने वाले लोगों के सामने संकट पैदा हो गया। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और सड़क पर पेड़ गिरा देख लौट गए। सोमवार दोपहर 12 बजे तक रास्ता बंद रहा। शहर का मुख्य मार्ग है। इससे पीडब्ल्यूडी के अफसरों को भी आने-जाने में दिक्कतें हो रही थीं। राहगीरों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गलियों का सहारा लिया। विशालकाय पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद रास्ता खुला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें