लखीमपुर शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर में कटरा से शिवखोड़ी जाते समय श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें इस तरह के हमले रोकने और आतंक फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।