लखीमपुर खीरी के मैलानी में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। उनके माता-पिता की हालत गंभीर हैं। इन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। कस्बे के वार्ड नंबर 12 में रमेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी रेणु और दो बच्चों अंशिका (7) और कृष्णा (8) के साथ कमरे में सोए थे। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। कमरे का दरवाजा बंद होने से धुआं भरता रहा। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दोनों बच्चे मृत पाए गए। दंपति बेहोश थे। इन्हें आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया।