फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी के धौरहरा में ढखेरवा चौराहा पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के ढखेरवा चौराहा पर चेतावनी के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर पीडब्ल्यूडी के साथ तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। प्रशासन की सख्ती पर कुछ दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने लगे। धौरहरा तहसील क्षेत्र के ढखेरवा चौराहा पर पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अबैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने चेतावनी दी थी। शुक्रवार को तहसीलदार आदित्य विशाल, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार यादव, पुलिसबल एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। टीम को देखकर दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि पूर्व में अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी थी। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया है। यदि शनिवार तक सभी अतिक्रमण नहीं हटा तो बुलडोजर से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें