लखीमपुर खीरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। निघासन कस्बे के शिवपुरी मोहल्ला में युवक ने अपने दो साल के भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने बांके से मासूम पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हाथ में बांका लेकर आरोपी थाने पहुंचा। खून से सना बांका देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।