फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में छप्पर पर पेट्रोल डाल लगाई आग, चार मवेशी जिंदा जले, रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गांव सुजईकुंड़ा निवासी किसान के मकान के बाहर छप्पर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने आग लगाई, जिससे छप्पर में बधे चार पशु जिंदा जल गए। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सुजईकुंड़ा गांव निवासी किसान सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी सुशीला देवी रात 11 बजे शौच गई थी। तभी देखा कि गांव के रघुनंदन पुत्र अंगने ने उसके घर के सामने पड़े छप्पर पर बोतल से पेट्रोल फेंक दिया। उसके साथी लक्ष्मीकांत ने माचिस से छप्पर में आग लगा दी। यह देख उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। छप्पर के नीचे बंधी एक जर्सी गाय, दो भैंस और भैंसा जिंदा जल गए। किसाने घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें