लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। जमुनिया रना गांव में कुएं में गिरी गाय को निकालने कुएं में उतरे ग्रामीण रामराखन (45) पुत्र बेनी माधव की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। गांव के दो अन्य युवकों की हालत बिगड़ गई। इन दोनों को ग्रामीणों ने निकाल लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीण को कुएं निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गाय भी मर गई।