फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गीत-संगीत और नाटक मंचन से लखीमपुर महोत्सव के समापन समारोह में बांधा समां

लखीमपुर महोत्सव के चौथे दिन बृहस्पतिवार की शाम ओयल के प्राचीन मेढक मंदिर परसिर में भव्य समापन समारोह का अयोजन किया गया। इस दौर गीत-संगीत और नाटक मंचन से कलाकारों ने समां बांध दिया। यहां सदर विधायक योगेश वर्मा, राज परिवार से कुंवर पीएनडी सिंह, रानी मधुरिमा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा गौतम, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार गौतम, ईओ ऋषिकेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लोक गायक सतीश निर्गुण अपने गीतों की तोहरा संग जाई... अवे के बिरिया सब कोई जाने, तुम्हरा के बजे बधाई। जाते के बेरिया केहू न जाने व हंस अकेला उड़ा जावे आदि से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आनंद अग्निहोत्री की टीम की ओर से लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें