लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में तीन गांवों में दहशत फैलाने वाले बाघ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। मझगईं रेंजर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाघ की लोकेशन सेमरीपुरवा गांव में मिलने के बाद चारों ओर से घेरकर उसे ट्रेंकुलाइज किया। दुधवा के चिकित्सक डॉ दयाशंकर ने बाघ का चेकअप किया। बाघ को फिलहाल पिंजरे में कैद कर मझगईं रेंज में रखा गया है।