लखीमपुर खीरी में करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा-अर्चना की और पौराणिक कथा सुनी। रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। संतोषी माता मंदिर, ऋषि आश्रम और शहर के विभिन्न मोहल्लों में पर्व की धूम रही। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास की झलक देखने को मिली।