फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गणपति बप्पा मोरया... जयकारों के बीच भक्तों ने किया गणेश मूर्ति का विसर्जन

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को धूमधाम से भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई। गणेश जी के भक्त अपने ईष्टदेव के भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा मोहल्ला शास्त्रीनगर सुआगाड़ा से ढोल नगाड़ों व अमीर गुलाल उड़ाते हुए से निकाली गई, जो हिदायत नगर चौराहा, बर्फ फैक्टरी, इमली चौराहा, मेला मैदान होते हुए शारदा नगर पहुंचे। जहां भक्तों ने शारदा नदी में श्रीगणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। हर वर्ष गणेश चतुर्थीं पर भव्य आयोजन होते हैं। कमेटी ने बुधवार सुबह 10:30 बजे विधि-विधान से श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना की। शाम सात बजे आरती के बाद रात को भक्तिमय कार्यक्रम हुए। पलिया से आए कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की, जिसको देख श्रद्धालू रातभर झूमते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें