फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के भूतनाथ मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़, पौराणिक कुएं पर किया पूजा-पाठ

मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 04:19 PM IST

लखीमपुर खीरी में सावन के अंतिम सोमवार को गोला गोकर्णनाथ के भूतनाथ मेले में लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही पौराणिक कुएं पर भी पूजा पाठ किया। गोला गोकर्णनाथ का भूतनाथ का मेला लोक संस्कृति का परिचायक माना जाता है। यहां खेती किसानी से संबंधित प्राचीन उपकरण जैसे खुरपा, फावड़ा, हसिया, दरांती, पशुओं को बढ़ने के लिए रस्सी, लाठी, बांसुरी, लकड़ी के बने ग्रामीण फर्नीचर खटिया, मचिया, स्टूल, हुक्का, चिलम, पसाई के चावल, राखी, तीर कमान आदि बिकते हैं। भूतनाथ मंदिर परिसर में ईंटगांव बीसलपुर की भजन मंडली ने लोकगीत सुनाए। भजन मंडली के राम अवतार, प्रकाश, रामगोपाल, ठाकुर प्रसाद ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से भूतनाथ मेले में आते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें