लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा राजमार्ग पर रविवार को पानी का बहाव काफी बढ़ गया। सुबह करीब 8:30 बजे नेशनल हाईवे पर बह रहे पानी की तेज धार में बाइक सवार बहने लगा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बाइक और युवक को बचाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने कारों व बाइकों का आवागमन बंद कर दिया है। उसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर कारों और बाइकों से आवागमन कर रहे हैं। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से अतरिया के रोड किनारे वाले कुछ लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे वह फिर से सड़क पर आकर रहने लगे हैं।