प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सबका साथ और सबके विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पुरानी संस्कृति को हम सभी के दिलों में जागकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास को एक नई दिशा दी है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने मंगलवार की शाम को कसया ब्लॉक के ग्राम मंगलपुर में वार्ता के दौरान कहीं। राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लम्बे समय से प्रधानमंत्री रहे हैं।