फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी में तेजी से हो रहा कटान, मरम्मत कार्य शुरू

अचानक गंडक नदी का तीव्र दबाव भैसहा गाँव के पास छितौनी तटबंध पर होने से ठोकर के समीप तेजी से कटान हो रहा है। बाढ खंड ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। शुक्रवार की शाम अचानक गंडक नदी की धारा उग्र होकर भैसहा गाँव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.635 से 8.800 तक के बीच में तेजी से टकराने लगी। देखते ही देखते लगभग दस मीटर से ज्यादा तार की जाली सहित पत्थर कट कर नदी में समा गए। कटान शुरू होने के बाद बाढ खंड ने बचाव कार्य शुरू करा दिया है। जनरेटर की रोशनी में मजदूर पत्थर डालकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जहां कटान हो रहा है वह जगह मुख्य बांध के एकदम सटा हुआ है। कुछ वर्ष पहले भी इस जगह पर तेजी से कटान हुआ था और तटबंध कटने से बाल बाल बचा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें