पडरौना शहर के छावनी में भिसवा लाला (गनेशीपट्टी) गांव में जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा पर पथराव और युवकों की पिटाई किए जाने के मामले में सोमवार को पूरी रात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान चार महिला समेत 28 लोगों को पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल पांच बाल अपचारी को भी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। घटना के बाद से ही मुहल्ले के कई घरों के लोग फरार हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।