छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव में गांव में एक वृद्ध महिला अचेत अवस्था में गन्ने के खेत में पाई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटन की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में बड़े बेटे की तहरीर पर छोटे बेटे और बहू समेत चार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।