फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर पर किया प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धूस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में एसडीएम को सौंपा। यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विवश होकर बड़ा आंदोलन करेंगी। इसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा। तआंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिसन की जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कई दशकों से महिला व बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य करते हुए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा,टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्चयन करती चली आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें