रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में शनिवार को वीर बाल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के जीवनी पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश मंत्री व कुशीनगर जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने मुगलों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज मुगलों ने उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। इतनी यातना सहन करने के बाद भी उन्होंने धर्म और देश पर अपने अडिग विश्वास के साथ समझौता नहीं किया। भारत सरकार ने 26 दिसंबर को "वीर बाल दिवस" को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है।