फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में कलेक्ट्रेट परिसर में जल्द ही बनेगा शहीद स्मारक: DM

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में शीघ्र ही शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रशासन स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष सैनिक और पूर्व सैनिकों के जमीनी विवाद, अवैध कब्जा, न्यायालय में विचाराधीन, गन लाईसेंस एवं वेलफेयर से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश देते हुए शिकायतें भेजवाने का निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक की स्थापना की जा रही है। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें