पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली। पुलिस लाइंस में आयोजित परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर दौड़ लगवाई गई। बाद परेड आरटीसी बैरिकों, विभिन्न शाखाओं, मेस, लाइन परिसर आदि का निरीक्षण कर संबंधित को साफ सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया।