फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आश्रम पद्धति विद्यालय की छात्राओं को किया जागरूक, कहा- छेड़खानी का खुलकर करें विरोध 

रमाबाई राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भरसवां की छात्राओं को साइबर क्राइम और महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक तहसीन बानो और राखी विश्वकर्मा ने छात्राओं को बताया कि छेड़खानी का खुलकर विरोध करें और उसका सख्त जवाब दें। इस तरह के अपराधों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करें और इसकी शिकायत करें। ऐसा न करने पर आरोपी का मनोबल बढ़ जाता है और वह अन्य महिलाओं और लड़कियों को निशाना बना सकता है, इसलिए इसका विरोध जरूरी है। उन्होंने वर्तमान में साइबर क्राइम के तहत झांसा देकर खाते से पैसा ट्रांसफर कराने के मामले में भी जागरूक किया। कहा कि किसी भी अपरिचित कॉल पर विश्वास न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी को भी ओटीपी शेयर न करें। थोड़ी सी सावधानी से आप बड़े जोखिम से बच सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें