फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक फॉरेंसिक वैन से मिलेगी न्याय की गाड़ी को रफ्तार, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी में एसपी ने शुक्रवार को हाईटेक फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे साक्ष्य संकलन और गहनता से जांच आसान होगी। अपराधों की विवेचना भी वैज्ञानिक ढंग से हो सकेगी। यह वैन नवीनतम तकनीकी उपकरणों से लैस है। जो घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन, वैज्ञानिक विश्लेषण और परीक्षण जैसे कार्य में सक्षम है। इससे अपराधों की जांच न केवल तेज होगी बल्कि पारदर्शिता और गुणवत्ता भी बनी रहेगी। एसपी राजेश कुमार के मुताबिक, वैन में फिंगरप्रिंट-फुटप्रिंट पहचान प्रणाली, रक्त, लार, बाल, फाइबर आदि के नमूने सुरक्षित रखने की किट, डीएनए सैंपलिंग और डिजिटल डाटा संकलन उपकरण, उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और वीडियोग्राफी सिस्टम लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें