कासगंज जिले के सिढ़पुरा कस्बा में गणेश महोत्सव का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान भक्तगण हर दिन बड़े उत्साह के साथ गणेश जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गणेश प्रतिमा के समक्ष भक्तिमय धुनों पर नाच-गाना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। क्षत्रीय स्वर्णकार समिति सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरुवार को गांधी नगर स्थित राजीव वर्मा के विशाल हॉल में आयोजित गणेश आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने भाग लिया। पूरे श्रद्धाभाव से भगवान गणेश की आरती की।