फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा सांसद देवेश शाक्य ने किया गंगा कटान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

उत्तर प्रदेश के कासगंज में समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र में गंगा कटान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वह बरौना, नेथरा, खंदारी नगला, कादरगंज, मिहोला आदि गांव पहुंचे। यहां गंगा कटान से गांव को बचाने के लिए चल रहे राहत कार्य का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित जिम्मेदारों से बात कर राहत कार्य को और अधिक तीव्रता से चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी आवश्यकता यह है कि राहत कार्य ठीक-ठाक तरह से चले। उसके बाद हम कोशिश करेंगे कि पटियाली विधानसभा क्षेत्र में जो 15 किलोमीटर गंगा का किनारा है, उसमें जगह-जगह पक्की ठोकरें बनें। जब तक पक्की ठोकरें नहीं बनेगी, तब तक इस क्षेत्र को गंगा कटान और बाढ़ की समस्या से बचाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें