उत्तर प्रदेश के कासगंज में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसी कड़ी में सिढ़पुरा स्थित एसएसपी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। अनपढ़ नेता विषय पर प्रस्तुत नाटक के माध्यम से अच्छा संदेश दिया।