कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के क़स्बा भरगैन में रात तीन बजे घनी आबादी में विशाल मगरमच्छ घुस आया। ये मगरमच्छ एक घर में घुस गया, जिसे देख परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद टीम ने इस मगरमच्छ को पकड़ लिया।