फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में 200 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा, टीम ने माैके पर ही कराया नष्ट

कासगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात अलीगढ़ से लाया जा रहा खराब पनीर पकड़ा। टीम ने मौके पर मौजूद लगभग 200 किलोग्राम दुर्गंधयुक्त पनीर को तुरंत नष्ट करवा दिया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय कुलदीप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलीगढ़ की ओर से एक गाड़ी में नकली पनीर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने गाड़ी का पीछा किया और बुधवार की रात लगभग 11 बजे सलेमपुर बीबी रोड अशोक नगर स्थित राधा डेयरी पर गाड़ी को धर दबोचा। डेयरी पर गाड़ी से उतारा जा रहा लगभग 200 किलोग्राम पनीर पूरी तरह खराब और दुर्गंधयुक्त पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से पनीर का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। 200 किग्रा पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला से सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें